बिसरख कोतावाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन
2 of 9
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाश वाहन लुटेरे हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने एक मीडिया हाउस के सीजीएम के चालक से लूटी गई इनोवा क्रिस्टा कार बरामद की है। मुठभेड़ में बिसरख कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल थी। इनकी निशानदेही पर लूटी गई तीन कारें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
3 of 9
encounter in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बिसरख कोतवाल अजय कुमार शर्मा और क्राइम ब्रांच की क्रिमनल इंटेलीजेंस विंग प्रभारी संजीव कुमार को सूचना मिली कि गौड़ सिटी गोल चक्कर के पास गिरोह लूट के लिए घूम रहा है। दोनों टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की।
4 of 9
encounter in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
तभी एक इनोवा कार में सवार छह संदिग्ध दिखाई पड़े। टीम ने पीछा किया तो आरोपी 130 मीटर रोड पर भागने लगे। तभी बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर उतर गई।
विज्ञापन
5 of 9
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पड़ताल करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
यहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एंटी एक्सटोर्शन सेल के सिपाही वरुण वीर सिंह और क्राइम ब्रांच के सिपाही सचिन हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन
6 of 9
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की फोटो लेता फॉरेंसिक एक्सपर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश इरफान निवासी काशीपुर, उत्तराखंड के पैर में गोली लग गई। बदमाश के गोली लगते ही गिरोह भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग गए।
विज्ञापन
7 of 9
ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाशों की पहचान विजय नगर गाजियाबाद निवासी विशाल और रोहित के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश काफी समय से वाहन लूट करते थे। इससे पहले भी बदमाश कई वाहन लूट को अंजाम दे चुके हैं।
8 of 9
ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ में घायल सिपाही वरुणवीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से सीजीएम के चालक से लूटी इनोवा क्रिस्टा और बदमाशों की निशानदेही पर स्कॉर्पियो, अर्टिगा व एक अन्य कार बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों से एक पिस्टल, दो तमंचे बरामद किए हैं।
ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी के पास बदमाशों से मुठभेड़ में घायल सिपाही सचिन।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि बदमाशों ने सीजीएम के चालक से 21 अक्तूबर को नोएडा से कार लूट ली थी। फरार बदमाशों के नाम श्रवण कुमार और मोहित निवासी विजय नगर गाजियाबाद और सागर मूल निवासी दरभंगा बिहार और हाल निवासी खेड़ा चौगानपुर ग्रेटर नोएडा बताए गए हैं।