फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेश में आकर 6 माह की बच्ची को जमीन पर पटका, थम गईं सांसें...

Sun, 21 Jan 2018 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बड़खल में शुक्रवार को दुकान के बाहर खुदाई करने से रोकने पर कुछ लोगों ने दंपती पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने महिला की गोद से उसकी छह माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया।

विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

बड़खल निवासी आबिदा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहिमू, सफरू सहित अन्य उसकी दुकान के सामने मशीन से खुदाई कर रहे थे। आबिदा और उसके पति इकबाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान रहिमू, सफरू, फतेह मोहम्मद, जानू, आलम, कालू, रफीक, महबूब, इशरू, हसमु, वाहिद, निजाम और शाहिद ने दोनों पति-पत्नी को पीटा। आबिदा की गोद में उसकी छह माह की बच्ची थी।

आरोप है कि आरोपियों ने उस बच्ची को जमीन पर गिरा दिया, जिससे लगी चोटों के कारण बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें