फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के लिए भारी मात्रा में यूपी जा रही अवैध शराब बरामद

Wed, 01 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने उत्तरप्रदेश में चुनावों के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से सस्ती दरों पर अवैध शराब लेकर यूपी में सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस उसके गिरोह के साथियों की तलाश कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि यूपी में ये कहां और किसे अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-एक चौकी प्रभारी रामप्रताप को एक फरवरी को सुबह पांच बजे सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब द्वारका होते हुए यूपी ले जाई जा रही है।

पुलिस टीम ने सेक्टर-दो में स्थित ट्रांसफार्मर के पास बेरीकेड्स लगाकर चेकिंग शुरू की। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर के टेंपो को रोका। टेंपो से अवैध शराब के 300 कॉर्टून बरामद किए गए। एक कॉर्टून में अवैध शराब के 50 क्वार्टर थे।
विज्ञापन


पुलिस ने टेंपो को चला बुद्ध विहार, दिल्ली निवासी नरेश(22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले चुनावों को देखते हुए अवैध शराब की कितनी खेप यूपी में सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि उसने अवैध शराब सिद्धीपज्ञ्ुर लोहा, बहादुरगढ़ से ली थी और नोएडा व गाजियाबाद में सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें