फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र कैद की सजा काट रहा इनामी बदमाश धरा, जेल से हुआ था फरार

Mon, 14 Mar 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से फरलो पर बाहर आने के बाद करीब एक साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी जीतेंद्र कुमार उर्फ जीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीतेंद्र हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 11 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि मूलत: पहाडग़्रही गांव बुलंदशहर निवासी जीतेंद्र कुमार (33) जेल से निकलने के बाद से शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड, फरीदाबाद में रह रहा है।

सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, जीतेंद्र का परिवार 1990 में दिल्ली आया था।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए की थी हत्या

क्राइम - फोटो : demo
वह टिगड़ी खानपुर इलाके में मोटर मैकेनिक का काम करता था। आठ मई 2004 को जीतेंद्र ने अपने सहयोगी महेश शर्मा के साथ मिलकर सचिन गुप्ता नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जांच में पता चला कि क्रिकेट मैच के दौरान महेश का सचिन से झगड़ा हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए दोनों ने सचिन की हत्या कर दी थी। मदनगीर थाना पुलिस ने इस मामले में महेश और जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

अदालत ने दोनों को सचिन की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। 30 मार्च 2015 को जीतेंद्र फरलो पर जेल से बाहर निकला था और फरार हो गया। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला, तो दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें