फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नाराज हुई तो पंखे से लटक गया

Tue, 07 Jan 2014 04:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक लड़के ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


झगड़े में उसकी पत्नी उसे भलाबुरा कह दिया था और उससे नाराज हो गई थी।

गाजीपुर में पत्नी से झगड़े के बाद सोमवार को अशीर अहमद (30) ने पंखे से लटक कर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, राजबीर कॉलोनी निवासी अशीर की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता था।

सोमवार सुबह किसी बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। घर में काफी देर हंगामा चलता रहा।

झगड़े के बीच अशीर अपने कमरे में चला गया और पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें