फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारकर सूटकेस में भर के फेंक आया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने से पूर्व शनिवार सुबह आरोपी ने फिल्म दिखाने के बहाने पत्नी को कल्याणपुरी स्थित उसके मायके से नोएडा के अट्टा मार्केट बुलाया।
विज्ञापन


अट्टा मार्केट के पास कार के अंदर पति ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में पैक कर मयूर विहार फेज-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के सामने झाड़ियों में फेंक दिया।

कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से हत्या का भेद खुलने के बाद मंगलवार तड़के आरोपी पति ओमप्रकाश भाटी (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर शव को सड़ी-गली हालत में मयूर विहार से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पति को प्रेम संबंधों का चल गया था पता

पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त नीतू (23) के रूप में हुई है।

मूलरूप से गांव अलोदा, ग्रेटर नोएडा की रहने वाली नीतू अपने परिवार के साथ 19/163 कल्याणपुरी में रहती थी। इसके परिवार में पिता दिनेश गौर, मां विजय लक्ष्मी, दो भाई संजय कुमार और राजीव है। 13 नवंबर 2013 को नीतू की 36, अरुण एंक्लेव, लालकुआं, जीटी रोड गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश भाटी से शादी हुई थी।

ओम प्रकाश ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है। नीतू के भाई के मुताबिक शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन ओमप्रकाश का परिवार उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगा। फरवरी माह में नीतू को अपने पति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग का पता चला।
विज्ञापन

चलती कार में घोंटा पत्नी का गला

पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में उसने अपने घर के अलावा सास-ससुर को भी बताया। मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस बीच ओमप्रकाश का रवैया नीतू के लिए खराब हो गया। वह उसे परेशान करने लगा। 8 जून को नीतू अपने देवर के साथ मायके आ गई। इस बीच ओमप्रकाश दिल्ली आकर दो-तीन बार नीतू से घर के बाहर ही मिला।

शनिवार सुबह ओमप्रकाश ने फोन कर नीतू को फिल्म दिखाने की बात की और बिना बताए अट्टा मार्केट आने के लिए कह दिया। नीतू जाते समय मां को बताकर मेट्रो से अट्टा मार्केट पहुंची। वहां ओमप्रकाश मेट्रो स्टेशन के बाहर नीतू को इंतजार कर रहा था। आरोपी ने नीतू को सेंट्रो कार में बिठाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

बाद में शव को बैग में पैककर मयूर विहार में फेंक दिया। इधर, परिजनों ने कल्याणपुरी थाने में नीतू की गुमशुदगी कराई। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और भेद खुलने के बाद में शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की सही वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें