फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को हुआ इश्क, तो पति ने दबा दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों प्रेम विवाह के सफल न होने की खबरें तेजी से आ रही हैं। बुधवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इन दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले लड़के और लड़की मुलाकात दिल्ली स्थित एक कंपनी में हुई थी। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों शादी करने का फैसला कर लिया।

उसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और करीब डेढ़ साल पहले किराए का मकान लेकर रहने लगे। लेकिन थोड़े दिनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई जिसके चलते उनमें मारपीट हो गई।

डाल चुका है तेजाब

आज कल इस तरह की कई घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं, जिनमें प्रेम विवाह के कुछ महीनों बाद ही रिश्ते टूटने लगते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ शादी होने के कुछ दिन बाद ही रिश्ते बिगड़ने लगे।

पुलिस ने बताया‌ कि विवाद इतना बढ़ गया था कि कुछ ही दिन पहले पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया था

हालांकि इसके बाद वह स्वयं उसे अस्पताल ले जाकर इलाज भी कराया था। कुछ दिनों तक तो वे शांत रहे लेकिन दोनों के बीच संदेह पैदा हो गया और वे एक दूसरे को शक की नजरों से देखने लगे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली के चिपियाना गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध संबंध होने का शक था। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि ने बताया कि मंगलवार रात फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच गुस्से में आकर सोनू ने सपना का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें