शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह 15 फरवरी 2014 को शहर के ही एक युवक से से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सास-ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
उसने पति से शिकायत की तो पति ने भी बेरुखी शुरू कर दी। उसे प्रताड़ित करने के लिए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।