फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इसलिए पत्नी पर मिट्टी का तेल छिकड़कर लगा दी आग

Sat, 22 Feb 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जल गई। आरोपी फरार है। पड़ोसियों ने महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अशोक कुमार जवाहर कॉलोनी स्थित तानिया नर्सिंग होम के पास परिवार के साथ रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बताया गया है कि अशोक का पत्नी मंजू से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है।

पढ़ें: पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप

जानकारी के अनुसार पति को पत्नी पर शक था कि वह किसी और से फोन पर बात करती थी। जबकि पत्नी को भी यही शक था कि पति का किसी और लड़की से चक्कर है।

आरोप है कि शुक्रवार सुबह अशोक ने शराब पी ली थी। वह घर से बाहर गया और कुछ देर बाद ही लौट आया। उसने मंजू पर मिट्टी का तेल छिड़कना शुरू कर दिया। मंजू ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद अशोक  फरार हो गया। आग से बेड भी जल गया।
विज्ञापन


पढ़ें: साली के प्यार में पागल जीजा ने उसे घर बुलाकर...

मंजू की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाकर उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि महिला के अभी बयान नहीं हो सके हैं। उसके बाद ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें