फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर रोज गाड़ियों में भरकर लाई जाती हैं लड़कियां'

Mon, 28 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लड़कियों की खरीद फरोख्त
विज्ञापन
ओमीक्रोन थ्री सेक्टर में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि सेक्टर में बने एक घर में लड़कियों की खरीद फरोख्त हो रही है। कुछ पहले भी एक कार में भरकर लड़कियां लाई गईं थी। कुछ लोग बोली लगा रहे थे। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रोन थ्री निवासी महिला ने रविवार को पुलिस को फोन कर सूचना दी कि ए ब्लॉक के मकान से लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर को 4-5 लड़कियां, युवक, दो स्कॉर्पियो कार और एक छोटा हाथी मिला।

पुलिस ने सभी को अपने साथ चलने के लिए कहा लेकिन बाद में रास्ते से ही सभी को छोड़ दिया गया। सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया है कि सेक्टर में पिछले पांच दिनों से ऐसा ही कुछ चलते हुए बताया है। प्रतिदिन गाडिय़ों में अलग-अलग उम्र की लड़कियों को लेकर घर आते है और उनकी बोलियां लगाई जाती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर में ए ब्लॉक के एक मकान में कई दिनों से लड़कियों को कार में लाया जाता है। इस बात की सूचना सेक्टरवासियों ने बताई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। - विनोद भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें