फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर खुद किया अंतिम संस्कार, यमुना में बहा आया अस्थियां

Sat, 23 Apr 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने अपने पसंद के युवक से प्यार करने पर 17 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बुधवार रात हत्या करने के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्जकर बृहस्पतिवार को ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राकेश जेजे कॉलोनी, फेज-तीन, मदनपुर खादर में परिवार के साथ रहता है।

उसकी तीन लड़की व तीन लड़के हैं। राकेश जैतपुर में एक प्राइवेट कंपनी में स्वीपर का काम करता है। उसकी  बेटी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी बेटी शादी करना चाहती थी, जबकि राकेश इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का आरोप पति उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था

delhi police - फोटो : अमर उजाला
राकेश ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी लक्ष्मी व बच्चों ने बेटी का शव देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। इस पर राकेश ने सभी को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोप ये है कि पिता अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था।

राकेश ने बेटी के शव को चुपचाप ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया और उसकी अस्थियां यमुना में बहा दीं। किसी को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी की शिकायत पर आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्ष्मी ने दर्ज एफआईआर में ये भी आरोप लगाया कि उसका पति उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। जैतपुर थाना पुलिस इस मामले में कई कोणों से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें