फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल में 'गे-सेक्स' के चलते हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने माना है कि करीब नौ साल पहले पांच सितारा होटल शांगरी-ला होटल में प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन कुमार की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई थी। अदालत ने मृतक की पत्नी और बेटी के उस तर्क को खारिज कर दिया कि मृतक समलैंगिक नहीं था।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि भारतीय समाज में समलैंगिक संबंध एक कलंक की तरह है और कोई भी पत्नी या बेटी के लिए यह मानना असंभव है कि उसका पति या पिता समलैंगिक है। अदालत ने यह टिप्पणी इस मामले में दो दोषियों की सजा के खिलाफ दायर अपील को रद्द करते हुए सोमवार को की।

होटल के एक कर्मचारी के साथ भी थे मृतक के अंतरंग संबंध

न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजयोग और मुक्ता गुप्ता की खंडपीठ ने निचली अदालत से दोषी ठहराए गए निरंजन कुमार और आनंद किशोर की अपील खारिज कर दी। निचली अदालत ने इस मामले में आरोपी बनाए गए नौ अन्य को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।

निचली अदालत ने भी माना था कि हत्याकांड समलैंगिक संबंधों के कारण हुआ था, लेकिन दोषियों ने तर्क रखा था कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है और वे घटना वाली रात होटल में गए ही नहीं थे।

खंडपीठ ने कहा कि पेश गवाहों व तथ्यों से स्पष्ट है कि मृतक समलैंगिक था और होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी ने गवाह के रूप में माना है कि उसके भी मृतक से अंतरंग संबंध बन गए थे। खंडपीठ ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि मृत्यु से पहले उसने समलैंगिक संबंध बनाए थे और दोनों दोषी उस समय होटल में उससे मिलने गए थे।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न हालत में मिली थी लाश

अशोक रोड स्थित शांगरी-ला होटल में 10 दिसंबर 2005 की रात शॉपिंग कॉम्लैक्स में निरजंन सिंह का अर्द्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ था। रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी।

हत्यारे उसका मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड, पर्स आदि अपने साथ ले गए थे। पुलिस मोबाइल फोन के जरिए दोषियों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोप में नौ अन्य को गिरफ्तार किया था। मृतक की पत्नी ने समलैंगिक संबंधों को नकारते हुए कहा कि उसकी वर्ष 1973 में शादी हुई थी और उसे कभी नहीं लगा कि उसका पति समलैंगिकता गतिविधियों में लिप्त रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें