फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बुजुर्ग को देखकर बनाया निशाना, सिर में चोट मारकर हत्या की आशंका

Fri, 08 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुशांत लोक के एक मकान में मिला शव करीब 4 दिन पुराना है। बुजुर्ग के सिर पर चोट मारी गई है। इसी से उनकी मौत की आशंका है। माना जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे तो बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया होगा। इसके चलते आरोपियों ने उन्हें बांध दिया होगा।
विज्ञापन


इसके बाद उनके सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी होगी। इसके बाद वे घर से कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हुए होंगे। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थीं।

पति नेवी से रिटायर्ड थे और उनकी मौत हो चुकी थी। बेटा भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर अमेरिका में सेटल हो चुका था। शादी के बाद वह पत्नी को भी साथ ले गया। बुजुर्ग होने के चलते बेटा उनकी सेहत की चिंता करता था। वह समय-समय पर कॉल कर अपनी मां का हालचाल पूछता रहता था।
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों के साथ अमेरिका में रहता है बेटा

महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी वह मां का हाल पूछने के लिए उसे अमेरिका से कॉल कर रहा था। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो उसे चिंता हुई। इस पर उसने अपने ससुर को फोन कर सूचना दी और मां का कुशलक्षेम पूछने को कहा।

मां की हत्या होने की सूचना मिलते ही उसने तुरंत ही भारत वापस आने की तैयारी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का जल्द से जल्द सुराग लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें