फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से चल रहे विवाद में ससुर को मारा मुक्का, मौत

Thu, 16 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पत्नी से चल रहे विवाद के बीच जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक दामाद ने अपने ससुर के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी पीटा। वारदात के बाद आरोपी अपने भाइयों के साथ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल का मरीज था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मनोज (45) परिवार के साथ डी-1, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सीमा और पांच बच्चे हैं। वर्ष 2012 में मनोज ने अपनी बेटी नेहा (23) की मानसरोवर पार्क निवासी पवन से शादी की थी।

आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पवन और उसके परिवार ने नेहा को परेशान करना शुरू कर दिया। खानदान और समाज के लोगों के साथ बैठक कर परिवार ने लंबे समय तक दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन ने अपने ससुर को जोरदार मुक्का मार दिया

delhi police - फोटो : अमर उजाला
बात बनती न देखकर दो माह पूर्व नेहा के परिवार ने वुमन सेल में मामले की शिकायत कर दी। बुधवार दोपहर को वुमन सेल में इसकी तारीख थी। नेहा अपने पिता मनोज के साथ तारीख पर आई हुई थी। पवन भी अपने छोटे भाई भीम और चचेरे भाई कासिम के साथ वहां मौजूद था।

आरोप है कि जीटीबी एंक्लेव स्थित दफ्तर में तारीख पर सुनवाई होने के बाद बाहर निकलकर पवन और उसके भाइयों की मनोज से बहस होने लगी। पवन ने अपने ससुर को जोरदार मुक्का मार दिया। मुक्का लगते ही मनोज नीचे गिर गया। इस बीच उसके भाइयों ने भी मनोज के साथ मारपीट की।

वारदात के दौरान नेहा को भी पीटा गया। मनोज के बेहोश होते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। नेहा अन्य लोगों की मदद से पिता को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनोज के भाई अनिल का आरोप है कि उसके भाई को जानबूझकर मारा गया है। वहीं, छानबीन के बाद पुलिस को पता चला है कि मनोज दिल का मरीज था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें