दक्षिणी दिल्ली के पॉश सफदरजंग एनक्लेव इलाके में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के बजाय आयकर विभाग की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पिछले माह आयकर विभाग ने आरोपी प्रीतेंदर पाल सान्याल (63) के घर में छापा डाला तो वहां एक विदेशी युवती मिली। छापे के दौरान युवती ने हाथ की नसें काट ली थी। आयकर विभाग ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने हाईप्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने वाले सान्याल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आर्मी से रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आरोपी खुद को सांसद बताकर यूपी के आईएएस अफसरों को काम करवाने के लिए मैसेज और फोन करता था। आरोप है कि वह राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और आर्मी के अफसरों को लड़की सप्लाई करता था। इस मामले में पुलिस दो सांसदों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि खुद को आयात-निर्यात टेक्नोलॉजी कंसलटेंट बताने वाले पीएन सान्याल के सफदरजंग एनक्लेव, वसंत कुंज और लखनऊ के गोमती नगर स्थित घरों में आयकर विभाग ने दो जून को दबिश दी थी।
आयकर विभाग के छापे के दौरान ए-2, सफदरजंगएनक्लेव स्थित घर में रूसी युवती मिली थी। छापे के दौरान ही युवती ने चाकू से हाथों की नसें काट ली थीं। आयकर विभाग ने पोस्ट से दक्षिण जिला पुलिस को शिकायत दी थी।
सांसद बनकर यूपी के अफसरों को करता था फोन
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बताया कि विदेशी युवती ने बयान दिया है कि सान्याल ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। सान्याल ने उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात कब्जे में ले रखा है। मामला दर्जकर सफदरजंग एनक्लेव थाना पुलिस ने सान्याल को गिरफ्तार कर लिया।
ईश्वर सिंह ने बताया कि गोमती नगर व दिल्ली स्थित फ्लैट से कई विदेशी लड़कियों के फोन नंबर, पासपोर्ट की फोटो कॉपी और यात्रा से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। लड़कियां सान्याल के पास आती रहती थीं।
बरामद दस्तावेजों से लगता है कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट व धोखाधड़ी के रैकेट चल रहे थे। ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे लगता है विदेशी लड़कियों की सप्लाई की एवज में उसने अपने खातों में मोटी रकम मंगाई है।
डीसीपी ने बताया कि यह बहुत बड़ा रैकेट है। इसे देखते हुए मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है।
सांसद बनकर यूपी के अफसरों को करता था फोन
डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि सान्याल के मोबाइल व लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। मोबाइल फोन से एसएमएस और वाट्सऐप मैसेज मिले हैं। इनसे पता लगता है कि आरोपी ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के नाम से यूपी के सीनियर अफसरों को लैंड यूज चेंज करने के लिए कहा था। सान्याल ने दो से तीन मैसेज भेजे थे। पुलिस को ये मैसेज मिल गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल
- फोटो : अमर उजाला
जगदंबिका पाल के लेटरहेड मिले
डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि सान्याल के कब्जे से भाजपा नेता व सांसद जगदंबिका पाल का लैटरहेड और साइन किया हुआ पत्र भी बरामद हुआ है। हालांकि यह माना जा रहा है कि लेटरहेड व साइन फर्जी हो सकते हैं।
इस बात की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस नरेश अग्रवाल व भाजपा नेता जगदंबिका पाल से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने देह व्यापार का केस दर्ज नहीं किया है
डीसीपी ने बताया कि प्रीतेंद्र नाथ सान्याल के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 419, 370 ए और विदेशी एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। विदेशी एक्ट की धारा 14 इसलिए लगाई गई है कि आरोपी ने विदेशी युवती को अपने घर में रखा हुआ था और पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने विदेशी लड़की को शिकायतकर्ता बनाया है।
विदेश से युवतियों को कर्नल बुलाता था
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत के बारे में जानकारी रूसी युवती ने दी थी। युवती को सान्याल से कर्नल अजय ने ही मिलवाया था। वह विदेशी युवतियों को भारत बुलाता था।
अजय अहलावत आर्मी से वीआरएस लेकर वसंत कुंज में रह रहा था। माना जा रहा है कि इस रैकेट में आर्मी के और अफसरों की मिलीभगत सामने आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आर्मी की गुप्त सूचनाएं भी लीक की जाती हों। आरोपी सान्याल के बच्चे विदेश में रहते हैं। पत्नी लखनऊ में रहती है।