फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को रुसवा किया तो कर दी हेल्पर की हत्या

Thu, 18 Feb 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पर ने टैंकर चालक की प्रेमिका कोदोस्तों के सामने रुसवा किया तो टैंकर चालक ने पत्थर से सिर कुचलकर हेल्पर की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात करहेड़ा गांव के एक खेत में हुई।
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी शव को ठिकाने लगाने आया तो ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समस्तीपुर बिहार निवासी अनुज पांडेय (31) करहेड़ा में पानी के प्लांट पर टैंकर चलाता है। सीतापुर निवासी रमेश (30) उसके टैंकर पर हेल्पर था। पुलिस के अनुसार, दोनों अविवाहित हैं।

मंगलवार रात दोनों करहेड़ा सिटी फॉरेस्ट के पास एक खेत में पानी की सप्लाई करने गए थे। लौटते समय दोनों खेत पर ही शराब पीने लगे।

इस दौरान हेल्पर ने चालक की प्रेमिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर अनुज ने रमेश को जमकर पीटा।

इस दौरान चालक ने पत्थर से सिर को कुचलकर रमेश की हत्या कर दी। सुबह नशा उतरने पर अनुज शव को ठिकाने लगाने खेत पर पहुंचा।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार को कर रहा था बदनाम
अनुज ने बताया कि रमेश ने ही उसके दोस्तों को उसकी प्रेमिका के बारे में बताया था। वह अक्सर उसके दोस्तों के सामने उसकी प्रेमिका के बारे में गलत बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात भी शराब पीकर रमेश उससे प्रेमिका के बारे में पूछने लगा। उसने प्रेमिका के बारे में अनापशनाप भी बोला।

पुलिस के अनुसार, इससे गुस्साए अनुज ने उसकी हत्या कर दी। अनुज ने बताया कि वह शव को पास ही गड्ढे में दफनाने की फिराक में था।

फोरेंसिक टीम ने की जांच
एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि घटनास्थल से रमेश की खून से लथपथ शर्ट और अन्य सामान बरामद किया गया है।

दोनों के बीच काफी देर हाथापाई हुई। इस दौरान अनुज ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम ने सभी तथ्य जुटा लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें