फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से होगी गाजियाबाद-नोएडा की निगरानी

Mon, 19 Jan 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा के लिए दिल्ली के अलावा एनसीआर में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बार्डर को न केवल सील किया जाएगा बल्कि रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। यही नहीं गाजियाबाद और नोएडा में हेलीकाप्टर से पेट्रोलिंग और एयर सर्विलांस से निगरानी की जाएगी।

शासन ने 20 जनवरी से 31 जनवरी 2015 तक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है, जो 19 जनवरी तक गाजियाबाद आ जाएगा।

आतंकी घटनाओं के मद्देनजर चॉपर से पुलिस मॉक ड्रिल करेगी, साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों में हवाई निगरानी करेगी।

दरअसल, दिल्ली से सटे संवेदनशील जिलों गाजियाबाद और नोएडा पर भी आतंकी खतरा है। आईबी के इनपुट के बाद से पुलिस सतर्क है। गाजियाबाद में आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अति संवेदनशील स्थान
वीवीआईपी, आर्डिनेंस फैक्ट्री, गैस प्लांट, मॉल्स शिक्षण संस्थान, सिनेमा हाल और संवेदनशील स्थानों पर होगी निगरानी।

24-26 को दिल्ली नहीं जा पाएंगे भारी वाहन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में रूट डायवर्जन किया जाएगा। लिहाजा 24 जनवरी को परेड की रिहर्सल और 26 जनवरी को परेड की वजह से दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


किसी भी व्यक्ति या वाहन को बिना चेकिंग दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि 25 जनवरी की रात 12 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक जनपद में कामर्शियल भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

मालवाहकों को लालकुआं, एनएच-24 पर डासना, एनएच-58 पर वर्धमानपुरम और लोनी में पुस्ता से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें