राजकीय स्कूल जिसके हेडमास्टर को किया गया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव के सोहना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में तैनात हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। हेडमास्टर छात्राओं को स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल में रोक लेता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।
हैरानी करने वाली यह बात है कि दो वर्ष पहले भी आरोपी हेडमास्टर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा था। जिसका मामला गांव की पंचायत में भी आया था। पंचायत ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन आरोपी में सुधार नहीं आया।
मामले का खुलासा होने पर गांव के लोगों ने बुधवार को स्कूल में पंचायत की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाया। शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने सोहना थाने में जाकर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दे दी है।