फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को फोन कर बताया परेशानी में फंस गई है वो, युवती लापता

Wed, 20 Apr 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में घरों में काम करने वाली एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। सेक्टर- 50 स्थित एक फ्लैट से काम करके निकली किशोरी ने मां को फोन कर बताया कि वह परेशानी में फंस गई। उसके बाद से उसका कुछ नहीं पता। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी परिवार सेक्टर-50 की झुग्गी में रहता है। परिवार की 14 साल की बेटी सेक्टर- 50 के शुभकामना अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काम करती थी। सोमवार सुबह 7.30 बजे काम पर गई थी।

वहां से 8.30 बजे काम खत्म कर निकल गई। 11.02 बजे मां को फोन कर बताया कि वह परेशानी में फंस गई है। इसके बाद फोन कट गया। उसका फोन भी नहीं लग रहा है। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें