फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, डकैती, रेप जैसे मामले में हसनपुर का पार्षद दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या, लूट, डकैती, रेप, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराधों में शामिल हसनपुर, उत्तर प्रदेश से निर्दलीय पार्षद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान काला सहीद, हसनपुर, अमरोहा निवासी बब्बू उर्फ हुमायूं कादिर उर्फ बाबू खान उर्फ बब्बू सभासद (52) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें, तो पिछले 30 वर्षों के दौरान आरोपी 22 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

छह मामलों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। यूपी पुलिस बब्बू की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा करने की तैयारी कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि सोमवार सुबह एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड) को सूचना मिली थी कि बब्बू सभासद नामक यूपी का बदमाश रेड लाइट, विवेक विहार के पास आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने भी किया प्रयास

सूचना के बाद पुलिस एसीपी वाईके त्यागी, इंस्पेक्टर डीपी सिंह व अन्य की टीम ने आरोपी को हल्की झड़प के बाद दबोच लिया। बब्बू ने भागने का प्रयास भी किया।उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पिछले साढ़े चार साल से जिला ज्योतिबाफुले नगर (अमरोहा), हसनपुर से निर्दलीय पार्षद है। पुलिस ने बताया कि बब्बू फिलहाल दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छुपकर रह रहा था।

1 सितंबर 2015 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर न्यू उस्मानपुरा में एक कलेक्शन एजेंट से 9.60 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपी फिलहाल दिल्ली से ही अपना गैंग चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें