फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी डांसर आई थी प्रेम जाल में फंसाने, पत्नी ने लात घूसों से मारा

Wed, 21 Dec 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Reuters
विज्ञापन
दोस्त से मिलने बुढ़ैना गांव पहुंची हरियाणवी डांसर को एक महिला ने लात घूसों से पीट दिया। महिला को शक था कि डांसर उसके पति को प्रेमजाल में फंसाने आई है। पति ने महिला से किसी तरह डांसर को छुड़ाया। डांसर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
  सेक्टर 55 थानाक्षेत्र में रहने वाली डांसर के मुताबिक वह हरियाणवी वीडियो एलबम बनाती है। 19 दिसंबर को वह अपने दोस्त से मिलने बुढ़ैना गांव आई थी। दोस्त ने अपने एक साथी को उसकी आवभगत के लिए फार्म हाउस पर भेजा था।   इसकी भनक साथी की पत्नी को लग गई। जिस समय वह व्यक्ति डांसर के लिए खाना लेने बाहर गया हुआ था उसकी पत्नी पहुंच गई। पति पर डोरे डालने का आरोप लगाते हुए उसने डांसर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
  इस बीच डांसर का दोस्त पहुंच गया उसने बचाव का प्रयास किया लेकिन महिला ने डांसर को नहीं छोड़ा। दोस्त ने फोन कर साथी को बुलाया। उसने पहुंच कर पत्नी को किसी तरह अलग किया। लहूलुहान डांसर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 55 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें