शादी से पहले लांग ड्राइव पर निकले युवक का रास्ते में मंगेतर से विवाद हो गया। लड़की के मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के की कॉल आई तो युवक भड़क गया। बात और बढ़ी तो युवक ने मंगेतर को...
विज्ञापन
2 of 5
long drive
बात और बढ़ी तो युवक ने मंगेतर को यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद गुस्साई लड़की ने फोन कर अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दे दी। जेवर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
long drive
सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर दिल्ली निवासी एक युवक मंगेतर को लेकर लांग ड्राइव पर आगरा जा रहा था। दोपहर बाद लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे के मथुरा टोल प्लाजा के पास युवक की मंगेतर के फोन पर एक अन्य युवक का फोन आ गया।
4 of 5
long drive
युवक का कहना है कि फोन करने वाला युवती का पहले से परिचित था। युवती ने फोन पर उससे बात करने से मना कर दिया। बार-बार कॉल आईं तो युवती उसे बुरा-भला कहने लगी। तब तक युवक ने मंगेतर से फोन ले लिया और खुद बात करने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवक ने गुस्से में लड़की को गाड़ी ने नीचे उतार दिया और दिल्ली की ओर चल दिया। इधर, लड़की ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। लड़की की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को जेवर टोल प्लाजा से हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।