फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिसवालों को कुचलने के लिए दौड़ाई गाड़ी, बचने पर पिस्टल निकाल दी धमकी

Tue, 27 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

एक को किया गिरफ्तार,  दूसरा हुआ फरार 
बदमाशों ने नाका तोड़कर पुलिसकर्मियों कार चढ़ाने का किया प्रयास
-एक को किया गिरफ्तार,  दूसरा हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो 
गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं रहा। बदमाशों द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार रात को एमजी रोड थाना प्रभारी पर कार से कुचलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


शनिवार को फाच्र्यूनर सवार बदमाशों ने पुलिस का नाका तोड़ कर पुलिसकर्मियों को कुचलने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कार सवार एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर पुलिस को धमकाने का भी प्रयास किया।

पुलिसकर्मी की सक्रियता के चलते एक बदमाश को गिरफ्तार कर उनसे कार बरामद कर ली है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आम्र्स एक्ट और जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की पकडने के लिए  छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एएसआई चांदीराम, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह, कांस्टेबल हरिचंद, कांस्टेबल सूरत अली, एसपीओ जगवीर पीसीआर खड़ी कर 200 फुटा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।

इस दौरान वाटिका सिटी की ओर से एक फाच्र्यूनर कार आती हुई दिखाई दी। कार की स्पीड देखकर पुलिस ने कार चालक को रूकने का इशारा किया। कार चालक रूकने की बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी।

एएसआई चंदगीराम ने बताया कि कार चालक ने पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस टीम मौका देख हट गई जिससे वे बाल-बाल बच गए। कार चालक ने बेरिकेड भी तोड़ कर भागने के बाद गाड़ी रोक कर बदमाशों ने  अपने हाथ में पिस्टल लहराई।

जिस पर उनका पिछा करने पर पस्टिल और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में बदमाश की पहचान  वालियावास निवासी जयप्रकाश के रुप मे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान कार चालक की मोहित के रुप में की गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें