फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में 500 के नोट मिलने पर बदमाशों ने पीटा, इसके बाद लौटा दिए पैसे

Thu, 10 Nov 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर सिग्मा फोर में मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से हथियार के बल पर पर्स लूट लिया। पर्स में 500-500 रुपये के नोट मिलने पर बदमाशों ने उसे रुपये वापस कर दिए, लेकिन 100-100 रुपये के नोट न मिलने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी विकास कुमार ऐच्छर में रहता है। वह साइट-फाइव स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार रात 10 बजे ड्यूटी खत्म कर विकास पैदल ही घर जा रहा था।

इसी दौरान सेक्टरसिग्मा फोर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे पर्स लूट लिया और फरार हो गए। विकास ने सौ नंबर पर लूट की सूचना दी, लेकिन जब घटना स्थल पर वह नहीं मिला तो पुलिस ने उसके मोबाइल पर संपर्क साधा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस लौटने लगी। इसी दौरान युवक ने कॉल बैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर वापस आए चोर

loot - फोटो : amar ujala
युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 500-500 के तीन नोट और 20 व 10 रुपये के दो नोट थे। बदमाश पर्स लूट कर भाग गए थे, लेकिन कुछ दूर जाकर जब बदमाशों ने पर्स चेक किया और उसमें 500 के नोट मिले।

इसके बाद बदमाश लौटे और युवक को पर्स में 100-100 रुपये के नोट न रखने की बात कहकर पीट दिया। बदमाशों ने कहा कि खुले पैसे क्यों नहीं लेकर चलते। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें