एटीएम की कतार में आगे खड़े युवक से मदद मांगना साकीपुर निवासी शिवम द्विवेदी को महंगा पड़ गया। रुपये नहीं निकलने का बहाना कर आरोपी 2,000 रुपये लेकर चला गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई।
मूलत: जालौन निवासी शिवम ने बताया कि रविवार को वह जगत फार्म स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। लंबी लाइन देखकर उसने कतार में आगे खड़े एक युवक मदद मांगी। उसे एटीएम कार्ड देकर पासवर्ड बता दिया।
नंबर आने पर आरोपी केबिन में गया। कुछ देर बाद वह रुपये नहीं निकलने की बात कहकर कार्ड लौटाया और चला गया, जबकि उसने शिवम के खाते से 2,000 निकाल लिए थे। शिवम नेे कासना कोतवाली में तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है।