फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर वैली पार्क में मिला तीन साल की बच्ची का शव, जिप नेट से पहचान के लिए जुटी पुलिस

Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
इसी पार्क से मिला ‌बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली पार्क में मंगलवार रात को तीन साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बताया गया है कि मंगलवार रात 8:30 बजे लेजर वैली पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने एक बच्ची के संदिग्ध हालात में बेंच पर पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बच्ची को मृत पाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जिप नेट सहित सभी स्थानों पर संदेश भेजने के साथ अन्य प्रयासों में जुटी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ कर चुकी है। उसे शनिवार को होने वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।   लोगों का कहना है कि साइबर सिटी का  सबसे बड़ा पार्क होने के कारण इस पार्क में रोजाना दस हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है और न ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें