एक गांव में 12 साल की किशोरी अपने मामा-नाना के घर आई हुई थी। मंगलवार देर शाम किशोरी घर से किसी काम के लिए पड़ोस में जा रही थी।
रास्ते में गांव का एक युवक मिला और उसने जबरन एक प्लाट में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदहवास किशोरी किसी तरह वापस नाना के घर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
फरार हो गया रेप करने वाला
एक गांव में 12 साल की किशोरी से ननिहाल में दुष्कर्म करने वाला युवक अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
दरअसल, घटना के बाद बदहवास किसोरी किसी तरह वापस नान के घर पहुंची। मामले की जानकारी होते ही पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एसपी का कहना है कि किशोरी के साथ हुई घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा का है मामला
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल गई एक 12 साल की लड़की से गांव के ही एक युवक ने रेप किया। किशोरी किसी काम से पड़ोसी के घर जाने के लिए निकल थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक प्लाट में ले जाकर रेप कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।