फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी के नाम पर लड़की को बुलाया, होटल में बंद कर पूरी रात किया रेप

Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 नए वर्ष का जश्न मनाने के बहाने युवती को बहादुरगढ़ से लाकर किया दुष्कर्म
-हरियाणा पुलिस ने नहीं की जीरो एफआईआर 
-वसंतकुंज पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू 
-युवती की आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी 
पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वर्ष का जश्न मनाने के बहाने एक युवती को बहादुरगढ़ (हरियाणा) से लाकर और दिल्ली में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को एक होटल में पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया था। किसी को कुछ बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


युवती ने हरियाणा पुलिस को शिकायत की तो उसे दिल्ली भेज दिया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की। फिलहाल वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम सन्नी है और वह आईजीआई एयरपोर्ट पर स्थित एक होटल में सीनियर पद पर नौकरी करता है। उसकी पिछले वर्ष बहादुरगढ़ में रहने वाली युवती सिया (बदला हुआ नाम, 22) से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने सिया को नए वर्ष का जश्न मनाने के बहाने एक जनवरी को दिल्ली बुलाया था। आरोप है कि वसंतकुंज इलाके में स्थित एक  होटल के पास युवती को बंधक बना लिया।

आरोपी सन्नी ने शराब के नशे में सिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को दो जनवरी की छोड़ा। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत बहादुरगढ़ पुलिस को की।

बहादुरगढ़ पुलिस सिया को लेकर वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस पहुंची। वसंतकुंज पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर घटनास्थल दिल्ली का था तो बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस को इस मामले मे जीरो एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी। जीरो एफआईआर को दिल्ली पुलिस को भेजना चाहिए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें