फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल

Thu, 15 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक बिल्डर के यहां कार्यरत युवती ने अपने ही साथी पर ब्लैकमेल कर तीन साल से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह तीन साल पहले एक बिल्डर के यहां काम करती थी। 

वहां उसकी मुलाकात पलवल के गांव अटोहा निवासी अजय कुमार से हुई। युवती का आरोप है कि अजय उसे आते-जाते छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के दौरान खींची अश्लील फोटो और करने लगा ब्लैकमेल

एक दिन वह उसे कार में बैठाकर घुमाने ले गया। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से कुछ अश्लील तस्वीरें भी खीच ली।

महिला का आरोप है कि इसके बाद वह ब्लैकमेल करके उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक 25 फरवरी को आरोपी उसके घर आया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घ

टना के वक्त घर में कोई नहीं था। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें