फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में अकले पाकर मनचलों ने युवती के साथ की ये हरकत, केस दर्ज

Wed, 19 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
घर से निकली युवती को रास्ते में रोक दो मनचलों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। युवती ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे सरेआम दबोच लिया और छेडख़ानी करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

 
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ यह वारदात सोमवार को दोपहर बाद घटी। युवती के मुताबिक उसके परिवार वाले खेतीबाड़ी का काम करते हैं। 

सोमवार को परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे। घरेलू काम निपटाने के बाद वह परिवार वालों का खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में अनीश और एक अन्य युवक ने उसको जबरन रोक लिया। दोनों उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। उसने विरोध किया दबोच कर सरेआम अश्लील हरकत करने लगे। 
विज्ञापन


युवती का शोर सुन आस पास काम कर रहे लोग मदद को दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की जांच कररही महिला थाने की एएसआई जगवती ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें