फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 28 Jun 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

-गुरुग्राम से ननिहाल आई लड़की को तमंचा दिखाकर ले गए तीन युवक
-परिजनों और पुलिस को देख आरोपी जंगल में पीड़िता को छोड़कर भागे
-घटना से नाराज लोगों ने किया कोतवाली का घेराव, मुख्य आरोपी गिरफ्तार  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कस्बे में सोमवार रात करीब 12 बजे दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने घर में घुसकर युवती का अपहरण कर लिया। आरोपी तमंचा दिखाकर युवती को जंगल में ले गए और उससे दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान युवती की तलाश में पहुंचे परिजन और पुलिस को देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया।

इसके बाद पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गुरुग्राम के एक गांव से अपनी मां के साथ ननिहाल आई युवती सोमवार रात घर में सो रही थी।

करीब 12 बजे कस्बे के ही समुदाय विशेष के तीन युवक पीछे के रास्ते घर में चढ़ आए और युवती की गर्दन पर पिस्टल व तमंचा लगा दिया। इस बीच जब युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी दो बाइक पर युवती को जबरन बैठाकर जंगलों की तरफ ले गए। इस दौरान युवती के घर वालों की नींद खुल गई। परिजन ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी।

इसके बाद उसकी जंगलों में तलाश शुरू की गई। इधर, आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पुलिस, परिजनों और पड़ोसियों को आता देख आरोपी युवक, युवती को छोड़कर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह तक युवती के अपहरण की खबर गांव में फैल गई। इसके बाद सैकड़ों लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में जमा हो गए।

इसके बाद पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर मोहल्ला रावलपट्टी निवासी शान मोहम्मद, सोना और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश की और उसे ढृूंढ निकाला, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सुबह पीड़ित परिजनों की शिकायत मिलने से पहले ही आरोपियों के घर पर दबिश दी गई। इस बीच  घटना से नाराज लोग थाने आ गए, लेकिन कार्रवाई की बात जानने के बाद सभी शांत हो गए।   -राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें