फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 साल की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनकी पहचान रविंद्र शर्मा (20) और रहीस (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।      

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शाहदरा में रहती है। वहीं दोनों आरोपियों का बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का कारोबार है। दोनों न्यू अशोक नगर में रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व एक जानकार के जरिये सपना की रविंद्र व रहीस से मुलाकात हुई थी। दोनों ने सपना को नौकरी दिलवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


 आरोप है कि नौकरी की बात करने के लिए शुक्रवार को दोनों ने सपना को न्यू अशोक नगर स्थित फ्लैट पर बुलाया था। फ्लैट पर बातचीत के दौरान एक आरोपी ने धोखे से सपना को रूमाल में कुछ सुंघा दिया। सपना के होश खोते ही आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। 

पीड़िता को अपने साथ हुई घटना का पता चला। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे जुबान न खोलने की बात कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर शनिवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें