फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ मौज की फिर रचा ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-31 में पार्लर से निकली युवती का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट में पुलिस जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन


अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली युवती ने इस बात को परिवार के लोगों से छिपाने के लिए पूरा ड्रामा रचा था। उसके ब्वॉयफ्रेंड की तफ्तीश होने के बाद पुलिस ने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

जिसमें उसका मोबाइल फोन समेत सारा सामान भी बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई कर रही है।

ऐसे रची पूरी कहानी

बता दें कि दो दिन पहले सेक्टर-31 में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बिन्नी अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में उसे अगवा कर लूटपाट की झूठी सूचना देकर सनसनी मचा दी थी।

युवती ने बताया कि सेक्टर-31 मार्केट में पार्लर से निकलते वक्त कार सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर बदमाशों ने उसके मोबाइल फोन समेत एटीएम कार्ड और जेवरात लूटकर उसे हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने उतारकर फरार हो गए थे।

युवती ने अपने ड्रामे में खुद के साथ मारपीट होने की बात कहते हुए सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया था।

प्रेमी के साथ देर रात तक देखी थी मूवी

सेक्टर-40 थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में परत दर परत खुल गई। जिसमें पता चला कि युवती दो मोबाइल फोन रखती थी जिसमें से एक मोबाइल को ज्यादा यूज करती थी।

जानकारी के अनुसार युवती ने पूरा ड्रामा रचा जिसमें वारदात के दिन वह उस मोबाइल फोन को लेकर घर से निकली जिसे वह काफी कम यूज करती थी। इसके बाद उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मॉल में मूवी देखने के बाद घरवालों के डर से अपहरण और लूट की झूठी कहानी रच दी।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकली और लड़के को भी पूछताछ के लिए बुला लिया। पूछताछ में उसने सारी बात उगल दी।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड को सौंपा था सारा सामान

पुलिस को युवती का सारा समान भी बरामद हो गया जिसे वह खुद ब्वॉयफ्रेंड को देकर आई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के अनुसार युवती से 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया है।

अब इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। युवती के इस स्टंट से हर कोई बेहद हैरान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें