फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स टेप से परेशान युवती ने बुजूर्ग के सीने में नौ बार घोंपा था चाकू

Sat, 23 Jul 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार युवती का सीसीटीवी फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मयूर विहार में बुजुर्ग विजय कुमार (65) की हत्या मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती का कहना है कि बुजूर्ग सेक्स टेप बना कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 
विज्ञापन


घटना वाले दिन गुस्से में उसने बुजूर्ग के सीने में नौ बार चाकू घोंपा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। युवती ने बताया कि दो साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में बुजूर्ग से मिली थी। तब से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। लड़की का बुजूर्ग के घर आना-जाना था।

बता दें कि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला था कि हत्या वाले दिन सुबह करीब 10 बजे काले रंग का टॉप और नीले रंग की जींस पहने एक युवती समाचार अपार्टमेंट में आती हुई दिखी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान

गिरफ्तार युवती का सीसीटीवी फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब 12 बजे उसे विजय के घर से गायब टीवी लेकर जाते हुए देखा जा रहा है। पुलिस आशंका थी कि सीसीटीवी में दिखने वाली युवती हत्याकांड में शामिल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की पूरी संभावना थी कि विजय युवती को जानते थे। छानबीन के लिए पुलिस ने विजय की सीडीआर भी निकलवाई है।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय के यहां पूनम नामक नौकरानी काम करती है। परिजनों की मानें, तो सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाली युवती पूनम नहीं है।
विज्ञापन

एलसीडी टीवी लेकर गई थी युवती

पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में युवती के साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती ने आते-जाते समय सोसायटी के गेट पर कोई एंट्री भी नहीं की थी।

युवती हाथ में 40 इंच की एलसीडी टीवी लेकर बड़े आराम से जाते हुए दिखाई दे रही है। उधर, क्राइम टीम ने विजय के घर से कुछ और फिंगर प्रिंट्स लिए हैं, उससे भी छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि बुधवार को दिन में मयूर विहार स्थित समाचार अपार्टमेंट में विजय कुमार (65) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में एक युवती विजय की टीवी ले जाती हुई दिखाई दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें