पहाड़गंज स्थित एक होटल में 15 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने एक परिचित समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चांदनी महल का एक घोषित बदमाश भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, गत बृहस्पतिवार की देर शाम पड़ोस में रहने वाला एक परिचित युवक किशोरी को बहला फुसलाकर पहाड़गंज स्थित एक होटल में ले गया था। आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश होने लगी।