फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार रात महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरकेपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जर्मन निवासी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता वसंत विहार में रहती है। वह शुक्रवार रात को अपने पति व देवर के साथ हयात होटल में खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद रात करीब ढाई बजे तीनों कॉफी हाउस में बैठे थे।

वहां तीन युवक भी थे। महिला ने आरोप लगाया है कि तीनों युवक उसे घूर रहे थे। महिला ने जब उनकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने गोली चलाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों युवकों ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट और गाली गलौज की। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल से ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान सेहज, अरमान और पॉल के रूप में हुई। पॉल जर्मनी का रहने वाला है। अरमान का गारमेंट्स का व्यवसाय है, जबकि सेहज पढ़ाई कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें