फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए वीसी ने दो ठगों को भेजा जेल

Fri, 06 Feb 2015 01:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के करीबी अफसर राहुल भसीन के नाम से जीडीए वीसी को फोन करके ठेका मांगने वाले दो ठगों को उनका दांव उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन


शक होने पर वीसी ने शासन में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम का कोई अफसर ही नहीं है। इस पर वीसी ने बृहस्पतिवार को दोनों को ऑफिस बुलाकर पूछताछ की तो कॉल का फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

इस पर वीसी ने दोनों को गिरफ्तार करा दिया। देर शाम सिहानी गेट थाने में वीसी के फोन अटेंडेंट ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मामले के मुताबिक बुधवार को वीसी के फोन अटेंडेंट के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी अफसर राहुल भसीन बताते हुए आशीष मनोचा और शरद कुमार सिन्हा को राजनगर एक्सटेंशन में 3.5 करोड़ के बिजली के काम का ठेका देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बृहस्पतिवार को दोनों को भेजने की बात कही। अटेंडेंट ने वीसी को इस बात की जानकारी दी। शक होने पर वीसी ने शासन में जानकारी की थी तो पता चला कि इस नाम का कोई अफसर ही नहीं है।

फोन कॉल के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह आयुष विहार, जानकीपुरम लखनऊ के आशीष मनोचा और मयूर विहार, दिल्ली के शरद कुमार सिन्हा जीडीए पहुंचे। उन्होंने वीसी से कहा कि आपको शासन से फोन आया होगा।

वीसी संतोष यादव ने दोनों को ऑफिस के बगल वाले कमरे में बिठाया। उन दोनों के मोबाइल भी ले लिए। इसके बाद वीसी ने उनसे कहा कि राहुल भसीन नाम का तो कोई अफसर शासन में नहीं है।

वीसी ने एक दो सवाल और किए तो दोनों के चेहरे उतर गए। दोनों ने स्वीकारा कि फर्जी आईडी पर सिम लेकर उन्होंने ही फोन किया था। इस पर वीसी ने पुलिस बुला ली।

देर शाम सिहानी गेट थाने में अटेंडेंट राजदीप ने 420, 477, 332, 353 आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वीसी ने बताया कि दोनों ने जिस नंबर से फोन किया था, वह भी फर्जी आईडी से लिया गया।

पकड़े जाने की आशंका में भागे
राजदीप ने रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख  किया है कि दोनों वीसी के ऑफिस से बाहर की ओर भागे। इस दौरान वहां से गुजर रहे जेई शोभित शर्मा से भिड़ गए और उसकी पत्रावलियां फाड़ दीं।

जीडीए कर्मियों पर भी तलवार
दोनों जिस काम का ठेका मांग रहे थे, उसकी जानकारी वीसी को भी नहीं थी। ऐसे में किस कर्मी ने उन्हें काम निकलने की जानकारी दी, इसकी भी जांच करने की बात वीसी ने कही।
विज्ञापन


सिहानी गेट थाना प्रभारी अशोक शिशोदिया ने बताया कि शरद कुमार सिन्हा ठेकेदारी के काम से जुड़ा है और आशीष मनोचा होटलों में मेडिकल गुड्स सप्लाई करता है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें