फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गैंगवार में एक मरा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बुधवार रात पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में फायरिंग हो गई। गोलीबारी में राजीव, तरुण, कमल, गिरीराज घायल हो गए।
विज्ञापन


इलाज के दौरान अस्पताल में राजीव उर्फ बंटी (39) को मृत घोषित कर दिया गया। वह सब्जी मंडी क्षेत्र का घोषित बदमाश था। वहीं तरुण की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में मौजूद सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और सभी किसी न किसी मामले में जमानत पर हैं। मामला दर्ज कर पुलिस छह आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी बदल गई गैंगवार में

पुलिस के मुताबिक, बेटा होने पर सब्जी मंडी निवासी हरीश ने बुधवार रात अपने दोस्तों को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास पार्टी दी थी, इसमें सब्जी मंडी निवासी राजीव, तरुण, कमल और गिरीराज के अलावा वजीरपुर निवासी करण, सुनील और उसके चार दोस्त शामिल थे।

देर रात खाना खाने के दौरान राजीव और करण में किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर करण और उसके सहयोगियों ने चारों पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि इनमें पहले से ही कोई विवाद चल रहा था। आरोपी की पहचान कर ली गई है, दबिश दी जा रही है। राजीव पर तीन हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें