गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले की चश्मदीद और साजिश में शामिल उसकी कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा और उसकी मांग को मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसआईटी दोनों को सिटी थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ हवाई जहाज से मुंबई चली गई।
पाहूजा मुंबई पुलिस के प्रोवेशनल इंस्पेक्टर रविंदर राजेश्वर चार साथी पुलिसकर्मियों पीएन उमले, पीएन सावलान, पीएन रोकड़े व पीसी मोरे के साथ बृहस्पतिवार को पटौदी रोड चौकी पहुंचे।
उन्होंने चौकी प्रभारी मनोज कुमार से महिला पुलिस व अन्य पुलिस बल की मांग की। सुबह 11:40 बजे पुलिस ने बल्देव नगर कॉलोनी की गली नंबर-15 स्थित 226/21 नंबर मकान पर दबिश दी और घर में मौजूद दिव्या पाहुजा व उसकी मां सोनिया पाहुजा को पकड़कर सिटी थाने ले आई।
मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थीं मां-बेटी
दिव्या पाहुजा का गुड़गांव स्थित घर और संदीप गाड़ौली
- फोटो : अमर उजाला
थाने में दोपहर 1:30 बजे दोनों की गिरफ्तारी दिखाने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को महिला सिपाही बबिता को साथ लेकर मुंबई ले गई, जहां दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को मुंबई के अंधेरी स्थित मेट्रो एयरपोर्ट होटल में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद गैंगस्टर के परिजनों ने पुलिस पर संदीप की हत्या का आरोप लगाया।
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एसआई प्रद्युम्न सहित पांच पुलिस कर्मियों, गैंगस्टर की प्रेमिका दिव्या पाहुजा व उसकी मां सोनिया पाहुजा के अलावा जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब मुंबई पुलिस को गुड़गांव पुलिस के दो और आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश है।