वेस्ट जोन में ताबड़तोड़ हुई तीन हत्यों के आसरोपी गैंगस्टर सुरजीत व उसके दोस्तों को लेकर गुडग़ांव पुलिस बृहस्पतिवार की सुबहज कोटा रवाना हुई। पुलिस वहां पर उनकी निशानदेही के साथ कमरे से बरामद करना चाहती है।
सीआईए 17 को छानबीन के दौरान पता चला है कि एक के बाद एक हत्या करने वाला सुरजीत शरण लेने के लिए कोटा में किराये का मकान लजे रखा था।
पुलिस उसे लेकर कोटा गई है। शइसके साथ ही जेल से वापस न जाने अलग-अलग तीन हत्या के मामले में छानबीन कर रही है। रोशनपुरा में रहने वाले कारोबारी संजीव जिंदल की हत्या सुरजीत ने अपने बेटे व उसके दोस्त के साथ मिल कर किया था। पुलिस ने इस बात की पुष्टी कर ली है। पुलिस उनके परिजनों को इस बात को लेकर संतुष्ट कर चुकी है।
पुलिस उसके पास से 18 मोबाइल व 25 सिम कार्ड बरामद किया है। जिसके कॉल डिटेल को जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस कहती है कि उसके दोस्त बिल्ला ने उसे फरवरी माह संजीव के घर की निशानदेही करायी थी।
जिसके बाद उसने बिल्ला की हत्या कर दी थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वह मोटी रकम कमा कर विदेश भागना चाहता था। इसी चक्कर में उसने अशोक विहार के प्लाई वुड कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
सेक्टर पांच थाना की पुलिस ने उसे दो गन मैन दिया था। जिसे लेने से उसने इनकार कर दिया था। सुरजीत का इतना खौंफ था कि वह दस दिन से शहर छोड़कर बाहर था। उसके गिरफ्तार होने के बाद वह शहर वापस आया है।