फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किटी पार्टी में इनवेस्टमेंट के नाम पर 40 लोगों से ठगी, 1 करोड़ 47 हजार की चपत

Wed, 06 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
किटी पार्टी में इनवेस्टमेंट के नाम पर महिला सहित दो ने 40 लोगों के साथ एक करोड़ 47 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित सेक्टर-51 स्थित आर्य एनक्लेव निवासी रिमी कक्कड़ की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। हालांकि, दोनों आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रिमी कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पंचकूला के सेक्टर-17 हाउस नंबर-678 निवासी शिल्पी जिंदल व पंचकूला सेक्टर-17 स्थित हाउस नंबर-612 निवासी ऋषि चौहान ने सभी के साथ ठगी की। उसने बताया कि पिछले साल ही दोनों आरोपियों से जान पहचान हुई थी। इसके बाद ही किटी पार्टी का सिलसिला शुरू हुआ। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ऋषि चौहान की मनीमाजरा के एनएसी स्थित एससीओ-847 की पहली मंजिल पर आदित्या डायमंड के नाम से दुकान है। जबकि शिल्पी जिंदल पंचकूला में सोने और हीरे के गहने किटी पार्टियों में सप्लाई करती थी। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य पीड़ितों ने भी शिकायत दी है, लेकिन पुलिस उनकी पहचान जांच जारी रहने तक उजागर नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन के सहारे हो रही तलाश 

- फोटो : DEMO Pics
दिल्ली, इंदौर, उज्जैन, मध्यम प्रदेश तक फैला है आरोपियों का जाल
शिकायतकर्ता रिमी कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि ट्राईसिटी के लोगों के अलावा ऋषि चौहान और शिल्पी जिंदल ने कई अन्य राज्यों के लोगों से भी ठगी की है। आरोपियों का गोरखधंधा इंदौर, उजैन, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक फैला है। 

मोबाइल लोकेशन के सहारे हो रही तलाश 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके अलावा आरोपियों के जानकारों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं, अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें