फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 21 साल की नवविवाहिता को फ्लैट में बंधक बनाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। बुधवार सुबह युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की शिकायत प्रशांत विहार थाने में की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, गैंगरेप की पुष्टि के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया गया।

इनकी पहचान राकेश गोयल, गौरव चोपड़ा, इमरान और उमेश के रूप में हुई है। पीड़िता की एक आरोपी से पहले ही पहचान थी। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos

पढ़िए कैसे हुई ये शर्मनाक घटना

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सरला (21) (बदला हुआ नाम) परिवार के के साथ रोहिणी में रहती है। इसी साल जून में सरला की पंजाब के अमृतसर शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सरला अपने मायके आई हुई थी।

सरला अकसर रोहिणी सेक्टर-11 स्थित गौरव चोपड़ा नामक एक युवक के हैंडलूम में सामान खरीदने के लिए जाती रहती थी। इसी की वजह से उसकी गौरव से पहचान भी थी।

मंगलवार शाम को सरला हैंडलूम पर पहुंची। गौरव फ्लैट दिखाने के बहाने उसे सेक्टर-25 के एक फ्लैट में ले गया। वहां राकेश, उमेश और इमरान पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन

धमकी देकर करते रहे गैंगरेप

सरला का आरोप है कि चारों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद रात भर धमकी देकर गैंगरेप किया। इधर, रात भर सरला के परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे।

सुबह सरला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को सारी बात बताई। फौरन मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज आरोपियों को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें