फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में चुन्नी बांधकर पार्क में नाबालिग से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 16 दिसम्बर गैंगरेप के बाद पुलिस ने महिला अपराधों पर रोक लगाने के लाख दावे किए लेकिन इस पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के बाद नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने गैंगरेप व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित के बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है।

इज्‍ज्त बचाकर भागी लेकिन...

पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 17 वर्षीय सुजाता (बदला हुआ नाम) काम की तलाश में कई दिनों से भटक रही थी। इस दौरान एनएफसी इलाके में उसे एक महिला मिली।

शुक्रवार शाम को महिला दो हजार रुपये में नौकरी दिलाने के बहाने सुजाता को तौबा कॉलोनी, जामिया नगर स्थित एक मकान की छत पर ले गई। वहां तीन युवक शराब पी रहे थे।

उन्होंने नौकरी दिलाने की बात कहकर सुजाता को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। बातचीत के दौरान शक होने पर सुजाता वहां से भाग निकली और एनएफसी के बी-ब्लॉक स्थित अशोका पार्क में छिप गई।
विज्ञापन

पार्क में किया गैंगरेप और पिटाई

आरोप है कि यहां आरोपियों ने सुजाता के मुंह पर चुन्नी बांध दी। इसके बाद इनमें से दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया।

इस दौरान रात करीब साढ़े दस बजे पार्क के बगल से गुजर रहे ऑटो चालक ने कुछ आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब पार्क पहुंची तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। सुजाता को एम्स ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। उसे प्रयास संस्था भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें