हरिजन जाति से संबंध रखने वाली 14 वर्षीय नाबालिग पड़ोस के घर में पानी भरने गई। इस दौरान वहां मौजूद लड़का अपने दो दोस्तों के साथ नाबालिग का मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया।
तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। शाम तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोज शुरू की। कुछ देर बाद उन्हें पड़ोस के घर में वह बदहवास हालत में पड़ी मिली।
नाबालिग ने रोते हुए सारी बात परिजनों को बता दी। पड़ोस का मामला होने के चलते लोगों ने बात दबाने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया।