फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर पानी लेने गई किशोरी से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिजन जाति से संबंध रखने वाली 14 वर्षीय नाबालिग पड़ोस के घर में पानी भरने गई। इस दौरान वहां मौजूद लड़का अपने दो दोस्तों के साथ नाबालिग का मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया।
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। शाम तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोज शुरू की। कुछ देर बाद उन्हें पड़ोस के घर में वह बदहवास हालत में पड़ी मिली।

नाबालिग ने रोते हुए सारी बात परिजनों को बता दी। पड़ोस का मामला होने के चलते लोगों ने बात दबाने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

मनोज, बूला और मीनू हैं आरोपी

मौके पर पहुंची बिलासपुर थाना पुलिस ने जांच की। गुड़गांव के पथरेड़ी गांव में दलित नाबालिग पीड़िता के पिता की शिकायत पर युवक मनोज, बूला और मीनू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद 164 के तहत बयान लिया। महिला सब इंस्पेक्टर कैलाश के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें