चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दबंग युवकों द्वारा एक दलित लड़की से सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार शाम की है।
युवकों लड़की को उठाकर खेत में बने कमरे में ले गए व वहां वारदात को अंजाम दिया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाया।
महिला थानें में कार्यरत एएसआई सारिका के अनुसार एक गांव निवासी एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत दी शिकायत में कहा है कि वह घरों में पौंचा-झाडू का काम करती है।
शुक्रवार की शाम को वह काम निपटा कर वापिस अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे गांव किठवाड़ी निवासी रन्नो, अमरसिंह व डॉली ने पकड़ लिया और उठाकर खेतो मे बने एक कमरे मे ले गए।