बृहस्पतिवार शाम वह सहेली के साथ काम की तलाश में शहर आई थी। पीड़िता के मुताबिक, न्यू पोस्ट ऑफिस रोड इलाके में पहुंची तो वहां दो लोग मिले।
दोनों उन्हें अपनी फैक्टरी में काम दिलवाने का आश्वासन देकर अपने साथ एक मकान पर ले गए।
वहां आरोपियों ने एक अन्य युवक के साथ पीड़िता की सहेली को दूसरी फैक्टरी दिखाने के लिए भेज दिया। सहेली के जाने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर महिला से गैंगरेप किया।