हरियाणा पुलिस के अधिकारियों में उस शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब मेवात की रहने वाली एक महिला ने रोडवेज बस के पांच ड्राइवरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया।
नूंह (मेवात) निवासी लगभग 42 वर्षीय रुखसाना (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह चंडीगढ़ जाने के लिए बल्लभगढ़ के बस अड्डे पर आई थी।
लेकिन वहां मौजूद एक बस ड्राइवर ने उसे यह कहकर वहां रोक लिया कि रात में चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं है।