नेबसराय थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने से पहले मंदिर जाते थे और अपनी कामयाबी की प्रार्थना करते थे।
आरोपी दिल्ली-एनसीआर से वाहन चुराकर अलीगढ़ में अलग-अलग जगह बेचते थे। इनके कब्जे से चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस और मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए एटा व अलीगढ़ में छापेमारी कर रही है।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई राजकुमार, एसआई प्रदीप व हवलदार सत्यनारायण की विशेष टीम बनाई गई।