फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की-रिंग चुराने का लगा आरोप तो युवक ने दोस्त को दी दर्दनाक मौत, पत्थर से कुचल दिया सिर

Thu, 13 Jul 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
दिल्ली के अलीपुर इलाके में दो युवकों ने चाबी का छल्ला चुराने का आरोप लगाने पर अपने दोस्त की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान कृष्ण और सोनू के रूप में हुई।     
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को अलीपुर के एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला था। युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गयी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। 

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इलाके में लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी करवायी और मृतक के फोटो को इलाके के लोगों को दिखाया। चार दिन बाद युवक की पहचान मनोज(28) के रूप में हुई।       
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मनोज अपने भाई ध्रुव के साथ सिंघु गांव में रहता था। वह नशे का आदी था। ध्रुव ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई की रात मनोज के दो दोस्त कृष्ण और सोनू घर पर आए थे और मनोज को अपने साथ ले गये थे। 

पुलिस की टीम ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात मनोज ने दोनों के उपर चाबी का छल्ला चुराने का आरोप लगाया। 

इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट होने लगी। उसके बाद दोनों आरोपियों ने एक मत होकर मनोज के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अचेत होने के बाद दोनों के उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया और वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें